कटरी में तेंदुए की दस्तक, बढ़ा खौफ
हरदोई- बिलग्राम: हरदोई जिले में कभी पिहानी तो कभी अतरौली क्षेत्र में तेंदुएं दस्तक देते रहे हैं। अब
हरदोई- बिलग्राम: हरदोई जिले में कभी पिहानी तो कभी अतरौली क्षेत्र में तेंदुएं दस्तक देते रहे हैं। अब बिलग्राम की गंगा कटरी स्थित ग्राम परसोला में तेंदुए की आहट सुनाई दे रही है। उसी के हमले से एक भैंस मर गई। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पंजों का परीक्षण किया। वैसे वन विभाग अभी तेंदुए की पुष्टि नहीं कर रहा है।
गांव के अर¨वद ¨सह का मकान पश्चिम की ओर एक किनारे पर बना हुआ है। घर से चार कदम दूर अहाता है जिसमें वह अपने जानवर बांधते हैं। अर¨वद के मुताबिक वह रात तीन बजे उठे तो सभी जानवर ठीक थे। जिसके बाद वह सो गए। सुबह साढे़ चार बजे उठ कर देखा तो भैंस का मुंह नोचकर जंगली जानवर खा गया था। हालांकि गाय एवं बछड़े पर हमला नहीं किया। ग्रामीणों ने तेंदुआ द्वारा हमला कर भैंस की जान लेने की आशंका जताई है। सूचना पर वन दारोगा सरजू प्रसाद एवं महेश प्रसाद टीम के साथ गांव पहुंचे जिन्होंने पंजों के निशान के फोटो लिए। उनका कहना है कंप्यूटर से मिलान के बाद ही पता चल सकेगा कि पंजों के निशान तेंदुए के हैं या नहीं। भैंस बंधने के निकट सीसी रोड बनी है। कुछ ही जगह कच्ची है जहां पर निशान बने थे। चंद कदमों की दूरी पर कन्नौज जाने वाला मार्ग है। इससे पता नहीं चल सका कि कहां से आया और कहां चला गया।
हो सकता सुरक्षित ठिकाना: जंगली जानवर कौन सा है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन अगर तेंदुआ है तो उसके लिए यह सुरक्षित ठिकाना हो सकता है। परसोला से कुछ ही दूरी पर गंगा नदी है। सैकड़ों बीघे में धान एवं मक्के की फसल खड़ी है। जहां किसी जानवर को ढूंढ़ना मुश्किल है। गंगा नजदीक होने के कारण तेंदुआ शिकार करने के बाद अपनी प्यास आसानी से बुझा सकता है। परसोला ही नहीं गंगा कटरी में स्थित सभी गांव के बा¨शदे दहशत में हैं।