Move to Jagran APP

फा¨गग मशीन पर किया पथराव

पिहानी, संवाद सूत्र : पिहानी कस्बे में नगर पालिका परिषद की तरफ से कराई जा रही फा¨गग पर शुक्रवार रात

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 06:26 PM (IST)
फा¨गग मशीन पर किया पथराव

पिहानी, संवाद सूत्र : पिहानी कस्बे में नगर पालिका परिषद की तरफ से कराई जा रही फा¨गग पर शुक्रवार रात मुहल्ला छिपीटोला में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल तो नहीं हुआ पर कर्मचारियों में आक्रोश है। घटना के पीछे सकरी गलियों में मशीन न ले जाना बताया जा रहा है।

loksabha election banner

शुक्रवार देर शाम मशीन मुहल्ला छिपीटोला में फा¨गग कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने मशीन पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव के कारण मशीन के पास बैठे कर्मी को बचने के लिए कुर्सी का सहारा लेना पड़ा। कर्मचारियों का कहना था कि कुछ लोग सकरी गली में वाहन ले जाने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वाहन उस गली में जा नहीं सकता था, इसीलिए मना कर दिया। उसके बाद लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे, जिसके बाद फा¨गग मशीन लेकर भागना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया ऐसा ही मुहल्ला नागर में फा¨गग के दौरान हुआ वहां भी लोगों ने ईंट-पत्थर चलाए थे, तब एक कर्मी को मामूली चोट आ गई थी। कर्मचारियों ने कहा कि वह काम भी करे और ईंट-पत्थर भी झेले ऐसे कब तक चलेगा। इस मामले पर अधिशासी अधिकारी पीएन दीक्षित ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। मामले की जानकारी है। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक रामलाल से पिहानी कोतवाली में लिखित सूचना देने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.