थाने के सामने मकान से चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाया
बेहटा गोकुल, संवाद सूत्र : चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया है।
बेहटा गोकुल, संवाद सूत्र : चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया है। बेहटा गोकुल थाने के सामने चोर सीढ़ी लगा कर एक मकान में घुस गए और लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। थाने के सामने घटना हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बेहटा गोकुल थाने के सामने ही बालकराम गुप्ता का मकान है। बालकराम गुप्ता के मकान और थाने की दूरी में सिर्फ सड़क का फासला है। इसके बावजूद बुधवार की रात चोर ने दुस्साहस दिखाते हुए सीढ़ी लगा कर बालकराम गुप्ता के मकान में घुस आए और नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस को चोरों की इस करतूत की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह गृहस्वामी जब जागे तो घर का नजारा देख कर भौचक्के रह गए। उनके नीचे के कमरे का ताला टूटा हुआ था और सेफ से नकदी व जेवर गायब था। घटना की जानकारी होते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। गृहस्वामी ने बताया कि वह छत पर सो रहे थे और उनकी पत्नी नीचे कमरे में सो रही थी। चोर सीढ़ी लगा कर घर में दाखिल हुए और सामान लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे 350 ग्राम चांदी, दो जोड़ी झुमकी, एक चेन, दो अंगूठी, सोने की चूड़ी, 15 हजार की नकदी पार कर ले गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने ¨फगर ¨प्रट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया उन लोगों ने मकान की कई स्थानों पर ¨फगर ¨प्रट्स लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।