Move to Jagran APP

सीमा विवाद में कई घंटों पड़ा रहा महिला का शव

गोपामऊ, संवाद सूत्र : गोपामऊ-पिहानी मार्ग पर रविवार को टंडौरखेड़ा तिराहे के आगे सड़क किनारे एक महिला क

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 06:19 PM (IST)
सीमा विवाद में कई घंटों पड़ा रहा महिला का शव

गोपामऊ, संवाद सूत्र : गोपामऊ-पिहानी मार्ग पर रविवार को टंडौरखेड़ा तिराहे के आगे सड़क किनारे एक महिला का शव सीमा विवाद के चलते कई घंटों तक पड़ रहा। सीमा विवाद निपटने पर टड़ियावां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के शरीर पर सलवार और समीज मिली है। सिर और दाहिने हाथ में चोट के निशान हैं। परिस्थितियां हत्या के बाद शव फेंके जाने की ओर से इशारा कर रही है।गोपामऊ-पिहानी मार्ग पर टंडौरखेड़ा तिराहे से आगे और माइनर से पहले सड़क किनारे रविवार सुबह राहगीरों ने करीब 50 वर्षीय एक महिला महिला का शव पड़ा देखा। शव पड़े होने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर जुट गए। शव पड़े होने की जानकारी किसी ने टड़ियावां थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची टड़ियावां पुलिस ने जिस स्थान पर शव पड़ा था उसे पिहानी थाने की सीमा में होना बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। वहीं पिहानी थाना पुलिस ने अपनी सीमा में न होने की बात कही। पुलिस के सीमा विवाद के चलते महिला का शव कई घंटों तक पड़ा रहा। सीमा विवाद सुलटने पर अनंत: टड़ियावां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।महिला के शरीर पर गुलाबी रंग का सलवार और बादामी रंग की समीज मिली है। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। दाहिना हाथ टूटा हुआ है और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं। महिला चप्प्ल, बिछिया, चूड़ी आदि नहीं पहने हुए थी और न ही कलावा बंधा हुआ था। टड़ियावां थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पहचान न होने से जिला चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.