गोली लगने से घायल महिला की मौत
लखीमपुर : अलीगंज चौकी क्षेत्र में शनिवार को अपने जेठ की गोलियों का शिकार बनी महिला की इलाज के दौरान
लखीमपुर : अलीगंज चौकी क्षेत्र में शनिवार को अपने जेठ की गोलियों का शिकार बनी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम असौवा निवासी रूपराम की पुत्री मीना देवी की शादी कई साल पहले गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद के साथ हुई थी। उसके लक्ष्मण प्रसाद की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके सात वर्षीय पुत्र सूरज व नौ वर्षीय पुत्री पूजा है। तहरीर में मृतका के भाई सत्यपाल ने आरोप लगाया है कि ससुराल में उसकी बहन को काफ परेशान किया जा रहा था जिसके कारण वह उसे मायके ले आया था। 24 जनवरी को वह अपने भाजे सूरज वह बहन के साथ गोपालापुर आया था और उन्हें घर छोड़कर खेत देखने गया था। इस बीच मीना की उसके जेठ प्रमोद से तकरार हो गई और जब मीना बर्तन धो रही थी तो गुस्से में आए प्रमोद ने उसे दो गोलिया मारीं और भाग निकला। घटना से गाव में अफ रातफ री मच गई। हालाकि गंभीर हालत में मीना को जिला अस्पताल ले जाया गया था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में सत्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।