गजानन के दर्शन को जुटे भक्त
हमीरपुर जागरण संवाददाता: गणेश महोत्सव की इस समय धूम सी है। शहर और कस्बों में भक्तों ने पंडाल सजाकर गणपति को विराजमान किया है। सुबह-शाम आरती के समय भक्तों की भीड़ जुटती है।
शहर के गौरा देवी नई बस्ती में गणेश भगवान की प्रतिमा विराजमान कर सुंदर पंडाल सजाया गया है। भक्तों ने आरती कर प्रसाद वितरित किया। मौदहा नगर के अरतरा तिराहा में मंगलमूर्ति उत्सव कमेटी के तत्वावधान में गणपति बप्पा की बहुत ही मनमोहक झांकी सजाई गई। वहीं राम लीला मैदान में उत्साही युवकों द्वारा गणेश प्रतिमा को सजा-संवार सजाया झांकियों के दर्शन करने के लिए देर रात भक्तों के आने-जाने का तांता लगा रहा। इधर ग्राम मकरांव में भी ग्रामीणों ने गणेश प्रतिमा को सजाया। शाम होते ही गणपति बप्पा के भजनों की गूंज से माहोल रमणीक हो जाता है।
इसी प्रकार कस्बा बिंवार में गणेश महोत्सव को लेकर रात्रि जागरण में जवाबी कीर्तन सत्येंद्र महाराज बांधुर व बिंवार के दुर्गा मंडल के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम गणेश महोत्सव कमेटी के सदस्यों रामलखन, भरत, मुलायम, बच्चा प्रजापति, गट्टू, मुन्नी विश्वकर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।