नदी में डूबा किशोर
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 07:38 PM (IST)
शाहाबाद, संवाद सहयोगी : थाना क्षेत्र के ग्राम कालागाड़ा में एक किशोर नदी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। थाना क्षेत्र के ग्राम कालागाड़ा में 14 वर्षीय रिंकू पुत्र मदन पाल की गर्रा नदी के किनारे भैंस चराने गया था। इसी बीच वह भैंस की पूछ पकड़ कर नदी पार कर रहा था। उसी दौरान इस किशोर नदी में डूब गया। काफी कोशिशों के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर मौके पर राजस्व कर्मी भी पहुंच गए हैं। गांव वाले उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें