झूलते तार से लगा करंट, युवक झुलसा
By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 05:43 PM (IST)
हरदोई, जागरण संवाददाता : सुरसा थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक युवक झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के मोहकमपुरवा निवासी ईश्वरी का लड़का राहुल (18) बुधवार को खेत से चारा लाते समय बिजली का करंट लगने से झुलस गया। जैसा कि घायल ने बताया कि उसके गांव के निकट से निकली बिजली लाइन के तार ढीले हैं और झूलते रहे हैं। घर आते समय उसका चारा तार में फंस गया। इससे बचने के लिए उसने प्रयास किए। लेकिन करंट लगने से उसके हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें