बलिदान दिवस पर चंद्र शेखर आजाद को किया याद
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : ब्रजघाट में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकर्ताओं व व्यापारी नेताओं ने शहीद
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : ब्रजघाट में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकर्ताओं व व्यापारी नेताओं ने शहीद चंद्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया। ब्रजघाट पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के पश्चिम क्षेत्र प्रभारी लोकेश कुमार ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि चन्द्र शेखर आजाद ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि भले ही आज आजाद जी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी बताई गई बातों को हम लोगों को ध्यान में रखना चाहिए और अपने देश की सेवा करनी चाहिए। गढ़ नगर के शहीद पार्क पर व्यापार संघ के नगराध्यक्ष व भाजपा नेता कमल त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कैंडल जला कर आजाद जी को श्रद्धांजली दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी ने देश की आजादी दिलाने के युवा शहीद भगत ¨सह, राजगुरु, सुखदेव के साथ संघर्ष किया। आजाद जी ने खुद को गोली मार ली, मगर जीवित रहते हुए अंग्रेजों के हाथ नही आए। उन्होंने कहा कि हम लोगों को ऐसे देश भक्तों के प्रति सच्ची निष्ठा और लगन के साथ बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर नमामि गंगा समिति के जिला संयोजक अशोक शर्मा, श्री श्री 108 दंडी स्वामी करुणा जी महाराज, विकास कपिल, अनिल, राम अवतार राजौरा, संजीव, अरुण त्यागी, योगेश वर्मा, अंशुल बंसल, रोहित मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।