डास्फी की जिला कार्यकारिणी का गठन
संवाद सहयोगी,गढ़मुकतेश्वर नगर में डा.अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डास्फी) के प्रदेश अध्य
संवाद सहयोगी,गढ़मुकतेश्वर
नगर में डा.अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (डास्फी) के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप गौतम ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। बैठक में संस्था के सक्रिय सदस्यों को जिले में पदभार दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाते हुए मनोनयन पत्र सौंपा एवं शपथ दिलाई।
केडीएम पब्लिक स्कूल में डास्फी के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रदीप गौतम ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें जिलाध्यक्ष संरक्षक प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष नागेन्द्र ¨सह, उपाध्यक्ष सतेन्द्र सागर, जिला सदस्य विक्की सागर, रविकान्त, बलराज बिटटू, अरविन्द आजाद व संजीव नायक बनाए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर अमित प्रकाश को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमांशु गौतम को प्रदेश महासचिव बनाने की भी घोषणा की गई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि डास्फी छात्रों के हितों के साथ- साथ दलितों का शैक्षिक दिशा में मार्गदर्शन करने का काम करती है।