फाल्ट के कारण ढाई घंटे गुल रही बिजली
जागरण संवाददाता, हापुड़ : फाल्ट के कारण एक बार फिर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ढाई घंटे तक बाधित र
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
फाल्ट के कारण एक बार फिर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ढाई घंटे तक बाधित रही। दोपहर और शाम के समय हुए फाल्ट के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, फाल्टों के कारण हो रही कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रीत विहार बिजली घर में खराबी के कारण भी लोगों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आए दिन हो रहे फाल्टों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी हैं। मंगलवार की दोपहर को ¨सभावली बिजली घर में अचानक फाल्ट हो गया। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट को ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिला। करीब आधा घंटे बाद जाकर फाल्ट मिल सका। इसके कारण हापुड़ शहर, देहात, बाबूगढ़ छावनी, धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया भी बंद रहा। इससे फैक्ट्रियों पर भी असर पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद जब आपूर्ति सुचारू हुई तो फिर से फाल्ट हो गया। हालांकि, इस दौरान फरीदनगर बिजली घर से कुछ देर के लिए आपूर्ति जरूर मिली। करीब ढ़ाई घंटे बाद जाकर आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो पाई। कुल मिलाकर एक बार फिर से लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
¨सभावली बिजली घर में फाल्ट हो गया था। काफी समय में फाल्ट मिला। इसके कारण आपूर्ति बाधित रही। विभाग अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है कि लोगों को अच्छी आपूर्ति मिल सके।
सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता