कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देगा रोडवेज
जासं, हापुड़ : दीपावली पर परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को इस बार भी प्रोत्साहन राशि देगा। लेकिन यह
जासं, हापुड़ :
दीपावली पर परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को इस बार भी प्रोत्साहन राशि देगा। लेकिन यह राशि उन्हें तभी मिलेगी। जब वह 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक बिना छुट्टी के लगातार कार्य करेंगे।
प्रत्येक त्योहार पर रोडवेज अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देता है। जिससे कि लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल सके और लोग अपने घर आसानी से पहुंच सके। इस बार दीपावली पर जहां चालकों, परिचालकों समेत सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वहीं बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। जो चालक व परिचालक 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक लगातार बिना छुट्टी के कार्य करेगा। उसे 2800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही जो मैकेनिक भी इन दिनों बिना अनुपस्थित रहे कार्य करेगा, उसे 800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई है। लोगों को त्योहार पर अच्छी सुविधा मिल सके, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। बसें समय से चलेंगी। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।