बंद होंगी प्रह्लंादगढ़ी की अवैध डेयरियां
जागरण संवाददाता, वसुंधरा: प्रह्लंादगढ़ी में अवैध डेयरियों के गोबर से लोग परेशान हैं। यहां डेयरी संच
जागरण संवाददाता, वसुंधरा: प्रह्लंादगढ़ी में अवैध डेयरियों के गोबर से लोग परेशान हैं। यहां डेयरी संचालक गोबर को नाले में गिरा देते हैं, जिससे नाला पूरी तरह से बंद हो गया है। लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने अवैध डेयरियों को बंद करने की बात कही है। जल्द ही इन पर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में लोगों ने आबादी में डेयरियां खोल रखी हैं। इसमें 25 से 30 भैंसों को पाला जाता है। वहीं, भैसों के गोबर को नाले में गिरा दिया जाता है। इससे मुख्य नाला पुरी तरह से बंद हो चुका है। ऐसे में नाले से पानी का निकासी बंद है और मुख्य सड़कों पर पानी भर जाता है। वसुंधरा निवासी अमित ने बताया कि नगर निगम में लिखित में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद डेयरी संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि नगर निगम आबादी क्षेत्र में डेयरियों के संचालन करने वालों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।