गढ़ में कांग्रेस यात्रा का स्वागत
संस, गढ़मुक्तेश्वर : दिल्ली से लखनऊ जा रही कांग्रेस यात्रा का गढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 08:19 PM (IST)
संस, गढ़मुक्तेश्वर : दिल्ली से लखनऊ जा रही कांग्रेस यात्रा का गढ़ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। शनिवार को प्रदेश व केन्द्र सरकार के विरोध में कांग्रेस द्वारा निकाले गये जागरूकता रथ यात्रा का देर शाम को गढ़ पहुंचने पर पूर्व विधायक डा. अख्तर, जुनैद अख्तर, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र प्रधान, चेयरमैन तस्सर चौधरी, साजिद चौधरी, महबूब अली द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडाराज कायम हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें