तालाब बना सौलाना का उपस्वास्थ्य केंद्र
धौलाना, हापुड़ : रजवाहे का पानी आने के कारण सौलाना का उप स्वास्थ्य केंद्र तालाब में तब्दील हो गया है।
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 09:20 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 09:20 PM (IST)
धौलाना, हापुड़ : रजवाहे का पानी आने के कारण सौलाना का उप स्वास्थ्य केंद्र तालाब में तब्दील हो गया है। रजवाहे का पानी अधिक होने से आसपास के खेतों में भी पानी भर गया है, जिससे यहां पर तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नवीन रूहेला का कहना है कि उन्हें जानकारी हो गई है। पानी को निकालने की व्यवस्था करा दी है। जल्द ही पानी निकाल दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें