छत से गिरकर बालिका की मौत
संवाद सहयोगी, सरीला : हटवारा मोहल्ला निवासी तीन वर्षीय बालिका छत पर खेल रही थी। शुक्रवार
संवाद सहयोगी, सरीला : हटवारा मोहल्ला निवासी तीन वर्षीय बालिका छत पर खेल रही थी। शुक्रवार की रात अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखकर राठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
सरीला के हटवारा मोहल्ला निवासी शहीद दुकान किए हैं। उसके दो पुत्री रोजी व अर्शी हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों छत पर खेल रही थी। उस समय घर के अन्य लोग काम करने में लगे थे। उसकी मां शाहजहां खाना बना रही थी। इसी बची छत पर खेलते समय रोजी (3) छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तभी परिजनों उसे राठ ले जा रहे थे तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।