कर्ज में डूबे किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) : साहूकारों के कर्ज में डूबे किसान ने तगादे से परेशान होकर रवि
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) : साहूकारों के कर्ज में डूबे किसान ने तगादे से परेशान होकर रविवार सुबह फैक्ट्री एरिया के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
चंद्रपुरवा बुजुर्ग निवासी बृजमोहन कुशवाहा (37) दो बीघा भूमि में खेती के अलावा मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सुनैना ने बताया कि पिछले तीन साल से बर्बाद हो रही फसल के चलते उसने गांव के साहूकारों व रिश्तेदारों से करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। साहूकार उससे तगादा कर रहे थे। इसके कारण वह कई माह से परेशान था। शनिवार शाम उसने खाना भी नहीं खाया। देर रात सभी सो गए। रविवार तड़के आंख खुली तो पति घर पर नहीं थे। खोजबीन के दौरान फैक्ट्री एरिया में रेलवे लाइन पर वह मृत अवस्था में मिले। बताया जाता है कि उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज शिवमिलन मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूर्व प्रधान रामबिहारी कुशवाहा ने बताया कि बृजमोहन गरीब था। दो बीघे जमीन में खेती के साथ मजदूरी कर बूढ़ी मां फूलमती, पत्नी सुनैना व एक पुत्र व दो पुत्रियों का भरण पोषण करता था।