अज्ञात वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत
संवाद सहयोगी, राठ : पुत्र की शादी के कार्ड बांटकर पैदल घर लौट रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार ट
संवाद सहयोगी, राठ : पुत्र की शादी के कार्ड बांटकर पैदल घर लौट रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
थाना जरिया के करौंदी गांव निवासी 50 वर्षीय जगत ¨सह अपने पुत्र हेमेंद्र की शादी के कार्ड बांटने के लिए अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के मसगांव आया था। शनिवार सुबह पैदल ही वह अपने घर को निकला था। मसगांव मोड़ के पास चार पहिया अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के भाई चंद्रपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शादी की खुशियां मातम में बदली
मृतक जगत ¨सह के हेमेन्द्र, निखिल पुत्र और रजनी पुत्री है। उसने पुत्री रजनी की शादी कर दी थी। बड़े पुत्र हेमेंद्र की शादी के लिए बड़े ही अरमान थे। हेमेन्द्र की शादी आगामी 9 मई को होनी तय थी। शादी के लिए वह तैयारियों में जुटा था। शादी के कार्ड बांटने वह अपनी ससुराल मसगांव गांव आया था। घर में रिश्तेदार भी आ गये थे और खुशियों का माहौल था, लेकिन घटना की जानकारी होते ही घर में मातम छा गया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।