नशे में धुत युवक ने महिला से की छेड़खानी
संवाद सूत्र, ¨बवार : एक महिला के साथ युवक ने शराब के नशे में धुत होकर अभद्रता करते हुए छेड़खानी की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, ¨बवार : एक महिला के साथ युवक ने शराब के नशे में धुत होकर अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना ¨बवार के पाटनपुर गांव की एक महिला ने बताया कि पति मौदहा में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में अकेले रहती है। महिला के पति ने धर्मेंद्र को पच्चीस हजार रुपये दिए थे। 22 मार्च को युवक शराब के नशे में उसके घर आया तो उसने रुपये मांगे। युवक ने महिला से अभद्रता करते हुए छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर मौके से भाग खड़ा हुआ। शुक्रवार को पति के घर आने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें