दो युवकों को कार ने मारी टक्कर
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : हाईवे किनारे खड़े दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इ
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 01:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : हाईवे किनारे खड़े दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार चालक ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
कस्बे में गायत्री तपोभूमि के निकट हाईवे किनारे इमिलिया थोक निवासी महेश कुशवाहा (22) व प्रेम कुटार (40) खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी मौदहा की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार चालक ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें