पुलिस के लिए सिरदर्द बना हत्यारोपी गिरफ्तार
संवाद सूत्र, कुरारा : पुलिस के लिए सिर दर्द बने हत्यारोपी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया
संवाद सूत्र, कुरारा : पुलिस के लिए सिर दर्द बने हत्यारोपी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष को तलब कर अभियुक्त की गिरफ्तारी शीघ्र करने के निर्देश दिए थे।
क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी राकेश पुत्र घसीटा ने वर्ष 2002 में अनुज (6) पुत्र कमलेश की हत्या कर दी थी। इसमें थाना पुलिस ने राकेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। वह दस साल बाद जेल से बाहर आया था। तब से गांव छोड़कर फरार हो गया। सुनवाई के दौरान न्यायालय में न पहुंचने पर मामले को उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने संज्ञान में लिया। उच्च न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष को तलब कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने बताया कि शनिवार शाम कुसमरा मोड़ के पास राकेश बाहर भागने की फिराक में खड़ा था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।