रात में आफत, दिन में राहत
हमीरपुर, जागरण संवाददाता : रात में घने कोहरे के कारण लोगों को पैर तले नहीं दिख रहा था। वाहन चालकों क
हमीरपुर, जागरण संवाददाता : रात में घने कोहरे के कारण लोगों को पैर तले नहीं दिख रहा था। वाहन चालकों के लिए यह कोहरा आफत बन गया। इस कारण हाईवे पर यातायात बिल्कुल ठप हो गया। कोहरे के साथ गलन बढ़ी तो लोग ठिठुरते रहे। हालांकि सुबह हल्की हवा चलने के कारण कोहरा जल्द छट गया तो दिन में खिली हुई धूप निकली। इससे ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने राहत महसूस की।
बुधवार रात दस बजे से ही घना कोहरा पड़ने लगा। हालात यह थी कि वाहन चालकों को बिल्कुल नजदीक का नहीं दिख रहा था। इस कारण कानपुर-सागर मार्ग पर पर यातायात ठप हो गया। वहीं जालौन रोड पर भी कोई वाहन नहीं दिख रहा था। रात में शीतलहर चलने के कारण पारे का न्यूनतम स्तर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस कारण लोग रात में ठंड से कांपते रहे। सुबह हल्की हवा चलने के कारण कोहरा जल्दी छट गया तो हाइवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ गई। सुबह 11 बजे खिली हुई धूप निकली तो ठंड से परेशान लोगों को राहत महसूस हुई। लोगों ने धूप का आनंद लिया। दिन भर धूप रहने के कारण पारे का स्तर 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।