प्रशासन-व्यापारी आपस में अटूट कड़ी : डीएम
हमीरपुर जागरण संवाददाता: नगर उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य
हमीरपुर जागरण संवाददाता: नगर उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सराफा एसोसिएशन व युवा उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारणी को जिलाधिकारी ने शपथ दिलाई।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डीएम उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन और व्यापारी आपस में अटूट कड़ी हैं। दोनों मिलकर जिले के उत्थान के लिए काम करते हैं। व्यापारियों का समाज बहुत सक्रीय रहता है। व्यापारी समाज जिला प्रशासन का हमेशा सहयोग करता रहता है। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबंद्ध है। जागरूकता लाकर हम लोग घटनाओं पर रोक लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा शहर में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे। विशिष्ट अतिथि एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि चाहे दैवीय आपदा की बात हो या फिर गरीबों की मदद, व्यापारियों ने हमेशा प्रशासन का साथ दिया है। व्यापारियों ने दिल खोल कर गरीबों व आपदा पीड़ितों की मदद की है। व्यापार मंडल के संरक्षक सूर्य कुमार तिवारी ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों का बहुत सहयोग करता है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरज गुप्ता उर्फ धीरू ने सभी अतिथियों व व्यापारियों का आभार प्रकट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, सब्बल अवस्थी, अजय कुमार गुप्ता, राकेश साहू, मुकेश ओमर, संजय गुप्ता, कमल गुप्ता, राधारमण अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, विवेकानंद अवस्थी, प्रवीण गुप्ता, जयकिशोर गुप्ता, रुपेश गुप्ता, रोहित, शशिकांत, विनोद, राकेश, कृष्ण गोपाल, राजू, संजय, अनिल आदि व्यापारियों ने भी संबोधित किया।