आग में पांच मकानों की गृहस्थी जलकर हुई की राख
खडे़हीलोधन (हमीरपुर) संवाद सूत्र: गांव में पांच मकानों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें गृ
खडे़हीलोधन (हमीरपुर) संवाद सूत्र: गांव में पांच मकानों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने सब कुछ स्वाहा हो चुका था। इस आगजनी से पीड़ितों का लाखों का नुकसान हुआ है।
मुस्करा विकास क्षेत्र के गांव खड़ेहीलोधन में दोपहर लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते गांव निवासी अजय पाल राजपूत की अटारी में आग लग गई। जिसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान व नकदी भी जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक पड़ोसी भारत सिंह राजपूत, कुवंर लाल राजपूत, धरम सिंह राजपूत व चैन सुख राजपूत के मकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक सभी पीड़ितों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित अजय पाल राजपूत की आर्थिक स्थिति सबसे कमजोर बताई जा रही है। इस आगजनी में हुए अजयपाल राजपूत को ग्राम प्रधान ने 50 किग्रा व कोटेदार नाथूराम राजपूत ने भी 50 किग्रा गेहूं देकर मदद की।