अनाज के साथ दी आर्थिक मदद की चेक
मौदहा, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : ग्रामीण अंचलों में परेशान हाल लोगों की खाद्य सामग्री सहित आर्थिक मदद
मौदहा, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : ग्रामीण अंचलों में परेशान हाल लोगों की खाद्य सामग्री सहित आर्थिक मदद करने का प्रयास अनवरत जारी है। इसमें यह कार्य जागो परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।
जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला बुधवार को विकासखंड मौदहा के ग्राम रागौल निवासी गेंदारानी, मासूम खां, फैजी, रखसार आदि के परिजनों को 30-30 किग्रा अनाज तथा पांच-पांच सौ रुपए की चेक प्रदान की गई। अब तो जागे परिवार के सदस्य प्रमोद, पुष्पेंद्र, रवि, अभिमन्यु, कौशलेंद्र, रेहान, ब्रजेश, रेवती, पिंटू, इखलाक, बाबू सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण जरूरतमंद लोग परेशान हाल घूम रहे हैं। इसपर संस्था के सदस्यों द्वारा जांचकर पात्रता के आधार पर वह उनकी मदद करते हैं।