दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ जारी वारंट
कुरारा, (हमीरपुर) संवाद सूत्र: थानाक्षेत्र के लहरा गांव निवासी शहबाज द्वारा मध्य प्रदेश के छतरपुर लि
कुरारा, (हमीरपुर) संवाद सूत्र: थानाक्षेत्र के लहरा गांव निवासी शहबाज द्वारा मध्य प्रदेश के छतरपुर लिे के लवकुश नगर थानाक्षेत्र में दुष्कर्म व अपरहण करने के बाद फरार होने पर मध्य प्रदेश की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट थाना पुलिस को दिया है। आरोपी के ऊपर छतरपुर मध्य प्रदेश के पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
थानाक्षेत्र के लहरा गांव निवासी शहबाज 32 पुत्र ताज मोहम्मद ने छतरपुर जिले के लवकुश नगर थानाक्षेत्र में लड़की के साथ बलात्कार कर उसका अपरहण कर लिया है। इसके खिलाफ लवकुश नगर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। तब से आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी कुरारा पुलिस व एमपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट छतरपुर भारत भूषण ने 25 अप्रैल 2016 को कुर्की वारंट जारी कर 25 मई तक न्यायालय में हाजिर होने का समय दिया है। हाजिर न होने पर उसके मकान की कुर्की किया जाएगा। वहीं छतरपुर पुलिस अधीक्षक ललित शक्य वार ने बलात्कार तथा अपरण के आरोपी शहबाज खान की गिरफ्तारी करने वालो पुलिस कर्मियों को पांच हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। आज मध्य प्रदेश पुलिस के पुलिस बल ने कुरारा थाने में आकर आरोपी के खिलाफ न्यायालय से जारी कुर्की वारंट की प्रति तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त के खिलाफ फरार होने पर पांच हजार रुपए की घोषणा की है।