ट्रक स्कार्पियो पर चढ़ा, चालक की मौत
भरुआसुमेरपुर, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : हाईवे में किनारे खड़ी स्कार्पियो गाड़ी में एक ट्रक चढ़ गया। हाद
भरुआसुमेरपुर, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी : हाईवे में किनारे खड़ी स्कार्पियो गाड़ी में एक ट्रक चढ़ गया। हादसे में स्कार्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
बताया जाता है कि इंगोहटा के पास मौदहा निवासी कबीर अंसारी का खेत व नलकूप है। कबीर अंसारी की तबियत खराब होने पर उनके रिश्तेदार उन्हें देखने के लिए उरई से आए थे। यहां पर घूमने के उद्देश्य से गुरुवार को वह लोग हाईवे किनारे स्थित कृषि फार्म पर गए थे। वहां सड़क किनारे स्कार्पियो खड़ी कर दी। गाड़ी में महिलाएं, बच्चे, चालक सहित करीब आधा दर्जन लोग बैठे थे। तभी शाम साढ़े छह बजे के आसपास कबरई की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक गिट्टी लादकर आ रहा था। अचानक ट्रक का पिछला पहिया निकल गया। ट्रक असंतुलित होकर स्कार्पियो के ऊपर जा चढ़ा। इसी समय अंसारी फार्म के कर्मचारी बाबूलाल व निर्मलिया जो गाड़ी वालों को बेर खिला रहे थे, दोनों कर्मचारियों सहित सभी ट्रक की चपेट में आ गए। इससे स्कार्पियो चालक निवासी उरई (नाम नहीं मिला) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग जिसमें पांच महिलाएं व बच्चे शामिल हैं सभी घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घटना में सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
इंसेट)
घायलों का चल रहा इलाज
स्कार्पियो में बैठी सवारियों में फरीदा 65, पत्नी अब्दुल करीम, अरशद अंसारी 32, पुत्र वसीम अंसारी, पप्पी 30 पत्नी अरशद अंसारी, आयशा 15 पुत्री अब्दुल करीम, देनुलआब्दीन 3 पुत्री वसीम अंसारी, वसीम अंसारी, यासमीन पत्नी वसीम अंसारी गंभीर रुप से जख्मी हैं। इन लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।