वृद्धा को वाहन ने कुचला, हालत गंभीर
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: खेत से चारा की गठरी सिर पर रखकर घर लौट रही वृद्धा को तेज रफ्तार से आ रह
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: खेत से चारा की गठरी सिर पर रखकर घर लौट रही वृद्धा को तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने रौंद डाला। घायल को खून से लथपथ देखकर वाहन का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथा निवासी वृन्दावन पाल की 50 वर्षीया पत्नी मुन्नी शनिवार की दोपहर अपने खेत से चारा काटकर गठरी को सिर पर रखकर घर लौट रही थी। वह खेत से कुछ ही दूर निकली, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गयी और वाहन ने उसे रौंद डाला। महिला लहूलुहान देखकर वाहन का ड्राइवर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया है। इधर इलाकाई पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। इसी प्रकार पहरा गांव के मालती पत्नी किरन कुमार मार्ग दुर्घटना में घायल हो गयी है।