चाट ठेला वाले साथ लेकर चलें डस्टबिन
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत नगरपालिका अफसरों ने कर्मचारियों की बैठक
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत नगरपालिका अफसरों ने कर्मचारियों की बैठक के बाद कोट बाजार के अतिक्रमण को चिन्हित किया। चाट व अन्य ठेला दुकानदारों को डस्टविन रखने के लिए लिखित तौर पर कहा गया। इसके अलावा नगरपालिका ने 18 नाई की दुकानों के लाइसेंस बनाये गये।
राठ स्वच्छ सुन्दर राठ के लिए नगरपालिका ने अनेक प्रोग्राम किये। कर्मचारियों की मीटिंग ली, जिसमें कहा कि प्रत्येक वार्ड के सफाई कर्मी ठीक से काम करें अन्यथा शिकायत आने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। कोट बाजार का अतिक्रमण बार बार हटाये जाने के बाद भी हट नही सका। जिसके लिए चिन्हित कर वीडियो ग्राफी करायी गयी। दुकानदारों को कड़ी हिदायतें दी कि चिन्हित स्थान से आगे न बढ़े। शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ का अभियान लगाया जायेगा। अतिक्रमण की चपेट में आने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सफाई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चाट ठेला वालों को डस्टविन आवश्यक किये गये है। इसके अतिरिक्त नाई की 18 दुकानों के रजिस्ट्रेशन किये है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि शीघ्र ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सेवा शुरू होगी जो घर घर कचरा लेगी। स्वच्छ भारत अभियान में कस्बे के नन्हे छात्रों की टोली भी सहयोग कर रही है। नई सोच नई पहल संगठन के कुछ बच्चे भी इस अभियान में साथ दे रहे है।