सपा के गुंडे चला रहे थाने-लक्ष्मीकांत बाजपेयी
हमीरपुर, जागरण संवाददाता : प्रदेश के थाने पुलिस के अधिकारी नहीं सपा के गुंडे चला रहे हैं। सपा के
हमीरपुर, जागरण संवाददाता :
प्रदेश के थाने पुलिस के अधिकारी नहीं सपा के गुंडे चला रहे हैं। सपा के गुंडों के दबाव में बिंवार के अपराधियों को खुला छोड़ा गया था। जिसका परिणाम हुआ कि बिंवार में एक छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। बिंवार की जनता थाने के अंदर घुस ही नहीं पाई तो थाने के अंदर खड़े वाहनों को किसने आग लगा दी। उक्त बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से कही।
बिंवार कांड के बाद पुलिस द्वारा पकड़े गए ग्रामीणों को हमीरपुर की जेल में बंद किया गया है। बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जेल पहुंच कर ग्रामीणों से मिल कर उनके हाल-चाल लिए। जेल से बाहर आने के बाद उहोंने कहा कि बिंवार कांड में जिन निर्दोष लोगों को पुलिस जेल में बंद किए हुए है। उनसे मिलने गए थे। हमे अफसोस है कि बिंवार थाने में जिन दो पत्रकारों ने एसडीएम मौदहा को भीड़ से बचाते हुए अंदर ले गए थे। उन्ही पत्रकारों को भी पुलिस ने आरोपी मान लिया और जेल भेज दिया।
उन्होंने कहा कि भीड़ थाने के अंदर गई ही नहीं तो थानों के अंदर खड़े वाहनों को आग किसने लगाई थी। उहोंने कहा कि छात्रा की मौत सदर अस्पताल में सुबह होती है। लेकिन डीएम अस्पताल पहुंच कर उनके परिजनों से मिलने की जरुरत नहीं समझी। सुबह दस बजे डीएम बिंवार का अस्पताल निरीक्षण करने पहुंची है। वहां पर ग्रामीणों ने डीएम से अपराधियों को पकड़ने की मांग की थी। डीएम ने कहा था कि चार घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन दस घंटे के बाद भी अपराधी खुलेआम सड़कों पर घूमते रहे। उनको पकड़ा नहीं गया था। छात्रा के परिजन व कुछ ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अपराधियों को बचाने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों पर गोली बरसाना चालू कर दिया था। 15 जुलाई की रात को अपराधी भूरा यादव दुष्कर्म करने की नियत से रेखा सोनी के घर में कूदा था। रेखा सोनी थाने के तीन दिन चक्कर लगाती रही। लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसका जवाब दे यहां की डीएम। उस महिला की रिपोर्ट मंगलवार को लिखी गई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट लिख कर आरोपी को गिरफ्तार करने में इतनी देर क्यों लगा दी थी। उहोंने कहा कि भगवान की मार बडे़ धीरे से पड़ती है। वर्दीधारी सपा के गुंडों व अधिकारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे अधिकारियों के ऊपर जांच बैठाई जाएगी। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।