Move to Jagran APP

यमुना का पानी चार मीटर चढ़ा

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: यमुना नदी का जल स्तर वैसे तो खतरे के निशान से काफी दूर है लेकिन बढ़ रहे पा

By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 08:04 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 08:04 PM (IST)
यमुना का पानी चार मीटर चढ़ा

हमीरपुर, जागरण संवाददाता: यमुना नदी का जल स्तर वैसे तो खतरे के निशान से काफी दूर है लेकिन बढ़ रहे पानी को देखते हुए बचाव के इंतजाम अभी किए जाने लगे हैं। यमुना के पानी ने किनारों को काटना शुरु कर दिया है। चौबीस घंटे के अंदर यमुना का जल स्तर चार मीटर तक चढ़ गया है। नदियों के किनारे स्थित बाड़ी डूब गई हैं। किसान के माथे पर अब चिंता की लकीरें खिंचने लगी है।

loksabha election banner

चौबीस घंटे के अंदर यमुना नदी के जल स्तर में चार मीटर तक पानी चढ़ आया। वहीं बेतवा नदी का पानी ठहरा हुआ है। यमुना नदी का जलस्तर 100.53 मी, तक चढ़ गया है। नदी का पानी अभी खतरे के निशान से चार से पांच मीटर नीचे है। इसलिए अभी कोई खतरा तो नहीं लेकिन नदी के किनारे स्थित किसानों की फसलें डूबने लगी हैं। जलस्तर यदि इसी गति से बढ़ा तो आगे कुछ दिनों में खतरा जरूर पैदा हो सकता है। फिलहाल अभी तक कुछ ऐसा नजर नहीं आ रहा है। पानी और बढ़ने पर फसलों की बुआई में संकट बढ़ेगा। साथ ही जो सब्जी आदि की फसलें बोई हैं उनमें काफी फसलें डूबने लगी हैं। मौदहा बांध एक्सईएन ने कहा कि यह नदी का बढ़ा हुआ पानी बारिश का है। नदी के पानी का बहाव शहर की ओर न हो इसके इंतजाम कर दिए गए हैं। जब पानी कम होगा तो इसे फिर से हटा दिया जाएगा।

''यमुना नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से चार मीटर तक नीचे बह रहा है, पिछले चौबीस घंटे में यमुना नदी का जलस्तर चार मीटर चढ़ा है।'' सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, एक्सईएन मौदहा बांध, हमीरपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.