Move to Jagran APP

14 शिक्षकों का वेतन काटा, 7 का रोका

उरई, जागरण संवाददाता : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने एक दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 05:53 PM (IST)
14 शिक्षकों का वेतन काटा, 7 का रोका

उरई, जागरण संवाददाता : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने एक दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको खामियां ही खामियां मिलीं। कहीं पर अध्यापक अनुपस्थित पाये गये तो कहीं पर बच्चों की संख्या बेहद कम थी। पढ़ाई का स्तर भी अच्छा नहीं पाया गया। इसको लापरवाही मानते हुए बीएसए ने 14 अध्यापकों का वेतन काटा और 7 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी दी कि स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। स्कूल से नदारद रहने की आदत भी छोड़नी होगी। जिन स्कूलों का निरीक्षण किया गया उनके प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

loksabha election banner

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटारा पहुंचे। स्कूल में सगुफ्ता व तरन्नुम सहायक अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिलीं। नामांकित 54 बच्चों में एक भी स्कूल में उपस्थित नहीं था। मिडडे मील का संचालन भी बंद था। नदारद दोनों शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया और प्रधानाध्यापक अमर ¨सह पाल का वेतन रोक दिया। प्राथमिक स्कूल भिटारा में सहायक अध्यापिका विभा तिवारी अनुपस्थित मिलीं। पंजीकृत 70 बच्चों में दो उपस्थित थे। सहायक अध्यापिका का वेतन काटा गया। प्राथमिक विद्यालय फर्दनवीस में मिडडे मील का संचालन नहीं पाया गया। स्कूल की रंगाई पुताई भी नहीं कराई गयी थी। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जालौन में आशा कुशवाहा, नम्रता मिश्रा संविदा अध्यापक अनुपस्थित थी, दोनों का एक दिन का मानदेय काट दिया गया। प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा न्यामतपुर में प्रधानाध्यापिका शिखा परिहार उपस्थित थीं। 38 बच्चों में एक छात्रा मिली जिससे ग्यारह का पहाड़ा सुनाया। स्कूल में मिडडे मील नहीं बना था। स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय हरदोई राजा में प्रधानाध्यापक जितेंद्र निरंजन अनुपस्थित थे। 48 के सापेक्ष 3 बच्चे उपस्थित थे। कक्षा 3 की छात्रा मुस्कान 16 का पहाड़ा नहीं सुना पाई। प्रधानाध्यापक का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्या लय गोकुलपुरा में मिडडे मील नहीं बन रहा था। स्टाफ उपस्थित था तथा बच्चों की संख्या कम थी। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय कुसमरा में प्रधानाध्यापक सूर्यकांत चतुर्वेदी अनुपस्थित पाये गये। साफ सफाई नहीं थी, इसके साथ ही अन्य खामियां भी मिलीं। जिस पर प्रधानाध्यापक का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसके साथ ही स्थाई वेतन वृद्धि भी रोक दी गयी। प्राथमिक विद्यालय कुसमरा बंद पाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनीता देवी का वेतन काटा गया और स्पष्टीकरण मांगा गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चुर्खी में वार्डन ममता देवी, सरिता गुप्ता, जितेंद्र कुमार, आशीष, राजीव कुमार, रसोइया पुष्पा नदारद मिली इस पर मानदेय काटने की कार्रवाई की गयी। उच्च प्राथमिक विद्यालय चुर्खी में ममता प्रजापति प्रधानाध्यापक, सुषमा सहायक अध्यापक, शिवप्रताप सहायक अध्यापक उपस्थित थे लेकिन पंजीकृत 226 छात्रों के सापेक्ष कुल 5 उपस्थित थे। इस पर तीनों अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय चुर्खी में तीनों अध्यापक उपस्थित थे, लेकिन बच्चे एक भी नहीं थे इसको लापरवाही मानते हुए तीनों अध्यापकों का वेतन रोक दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.