टेंपो पलटा, महिला की मौत
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय अमगांव के पास करही गांव जा रहे यात्रियों से ठ
राठ, (हमीरपुर) संवाद सहयोगी: अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय अमगांव के पास करही गांव जा रहे यात्रियों से ठसाठस भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। जिससे एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो महिलाओं की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। जिसमें एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
राठ के अम्बेडकर चौराहे से यात्रियों को ठसाठस भरकर एक टेंपो वाहन करही गांव के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वाहन अमगांव स्थित अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास पहुंचा तभी चालक राम जीवन वाहन पर नियंत्रित नही रख सका। वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। शोर-शराबा सुनकर राहगीरों ने वाहन के नीचे दबे यात्रियों को निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
ये हैं घायल-
जगदीश पुत्र अयोध्या प्रसाद, संताराम पुत्र नंद राम, आशादेवी पत्नी कढ़ोरी, काजल पुत्री रामपाल, राजकुमारी पत्नी रामपाल निवासी करही, सुमन पत्नी जगदीश निवासी पठानपुरा, नसीमन पत्नी अनीष निवासी बिजरारी, हरी मोहन पुत्र पलटू निवासी पहाड़ी वीर, धर्मेन्द्र पुत्र कालीचरन, कल्ली पत्नी लल्लू करही थाना जरिया घायल हो गयी जिन्हें आनन फानन राहगीरों ने इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया। कल्ली सहित दो महिलाओं की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में कल्ली 60 वर्ष ने दम तोड़ दिया।