Move to Jagran APP

वृद्ध की हत्या, शव खेत में मिला

कुरारा,संवाद सूत्र: थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी में जलाला गांव जाने वाले रास्ते में वृद्ध का शव खेत में

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 07:35 PM (IST)

कुरारा,संवाद सूत्र: थानाक्षेत्र के सिकरोढ़ी में जलाला गांव जाने वाले रास्ते में वृद्ध का शव खेत में पड़ा मिला। सुबह घटना की जानकारी होने पर वृद्ध के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था।

loksabha election banner

क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी किसान सत्य नारायण तिवारी (65)पांच दिन से जलाला भटपुरा में रुककर अपने पांच बीघा खेत की फसल की कटाई करवा रहे थे। उनके पुत्र श्याम किशोर ने बताया कि जलाला गांव से आते समय गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने ईट-पत्थर व लाठी-डंडों से उनकी हत्या कर दी। शव को सिकरोढ़ी व जलाला के बीच कच्चे रास्ते में गांव निवासी मलखान तिवारी के खेत में फेंक कर भाग निकले। सुबह जब ग्रामीण खेतों की फसल कटाई को निकले जहां क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी लाश को देखकर सकते में आ गए। इसकी जानकारी वृद्ध के परिजनों को दी। घटना स्थल पहुंचे परिजन तथा उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद एसपी डीके सिंह, सीओ सदर बीएन राय व अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। इस हत्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

जलाला गांव में हफ्तों रुकते थे

सत्य नारायण तिवारी के पास जलाला गांव में आठ बीघा जमीन थी। सिकरोढ़ी गांव स्थित मंदिर में 24 बीघा खेत लगा था। इस मंदिर में उसका लड़का महंत था। इसके तीन लड़के हैं। परिजनों ने बताया कि सत्य नारायण जलाला गांव में हफ्तों रुक जाते थे।

पुत्र पर मां की हत्या का मुकदमा

चार वर्ष पूर्व सत्यनारायण की पत्नी अजुआ देवी की मौत हो गई थी। इसमें सत्यनारायण ने अपने पुत्र श्याम किशोर व साढ़ू के लड़के लाल जी एवं अपनी साली कोशिल्या के खिलाफ गला दबाकर मार डालने की मुकदमा लिखाया था। इसमें लालजी व श्याम किशोर को जेल जाना पड़ा था। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों जमानत पर हैं।

एक बेटा 20 साल से लापता दूसरा आता नहीं

हमीरपुर: सत्यनारायण के तीन लड़कों में श्याम किशोर ही केवल यहां पर रहता था। दूसरा लड़का नंद किशोर बीस साल से कहीं लापता हो गया था। तब से उसका कहीं पता नहीं चल सका। तीसरा लड़का वृज किशोर कानपुर देहात के गोपालपुर में अपनी रिश्तेदारी में रहता है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि सत्यनारायण शराब का लती था इसी लिए उसकी परिवार में सभी से कम पटती थी।

पिता से अच्छे संबंध नहीं थे श्याम के

प्रथम दृष्टया देखें तो पिता की हत्या का मुकदमा लिखाने वाले श्याम किशोर से पिता का संबंध ठीक नहीं थी। एक तो मां की मौत में पिता ने उसे हत्या का आरोपी बनाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.