Move to Jagran APP

'स्थापित हो नलकूप'

बिंवार,संवाद सूत्र: सरकारी नलकूप के न होने से किसानों के खेती सिंचाई का कार्य नहीं हो पाता है। किसान

By Edited By: Published: Wed, 25 Mar 2015 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2015 07:07 PM (IST)

बिंवार,संवाद सूत्र: सरकारी नलकूप के न होने से किसानों के खेती सिंचाई का कार्य नहीं हो पाता है। किसान इसके लिए परेशान बने रहते हैं।

loksabha election banner

किसानों के खेती सिंचाई का कार्य किए जाने के लिए मौदहा बांध से जोड़कर छानी ब्रांच नहर निकली हुई है। जिसमें किसानों को समय से पानी नहीं मिल पाता है। किसानों को खेती सिंचाई के लिए इसी नहर के भरोसे रहना पड़ता है। समय से पानी के न मिलने पर खेती बुआई, फसल सिंचाई का कार्य नहीं हो पाता है। क्षेत्र में एक भी सरकारी नलकूप नहीं हैं। किसानों के कई बार मांग किए जाने के बाद भी नलकूप नहीं लगाए गए। जिस कारण किसानों को समय से पानी नहीं मिल पाता है। सही पैदावरी के न होने से किसान कर्ज के बोझ से नहीं उबर पा रहा है। जो कर्ज में लदा बना रहता है। गांव के किसान पप्पू सक्सेना, जयराम पाठक, हरीओम अवस्थी, महेश तिवारी, जगमोहन गुप्ता, श्याम विश्वकर्मा, राजू पांडेय सहित कई लोगों ने इस क्षेत्र में नलकूप लगाए जाने की उच्चाधिकारियों से मांग की है। ताकि किसानों को समय से पानी मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.