मां के दर्शन कर मांगी मुरादें
हमीरपुर जागरण संवाददाता: मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के साथ भक्त मुरादें मांग रहे हैं। इस समय
हमीरपुर जागरण संवाददाता: मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के साथ भक्त मुरादें मांग रहे हैं। इस समय शहर सहित क्षेत्रों में देवी जागरण और कन्या पूजन के आयोजन भी हो रहे हैं। देवी मां के सजे पांडालों की सजावट देखते ही बन रही है।
ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां कात्यायनी के दर्शनों के लिए नवरात्र के छठवें दिन भक्तों की भीड़ भोर से ही विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचने लगी थी। मंदिरों में दर्शन को पहुंचे मां के भक्तों का उत्साह बस देखते ही बनता था। देर रात तक पूरा वातावरण देवी गीतों से व जयकारों से गूंजता रहा। मान्यता है कि महर्षि कात्य ने मां भगवती को पुत्री रूप में पाने के लिए घोर तप किया, जिससे प्रसन्न होकर मां ने उन्हें स्वयं को उनकी पुत्री होने वरदान दिया। इसलिए मां भगवती का नाम देवी कात्यायनी पड़ा। चौरादेवी, गौरादेवी मंदिर, गायत्री तपोभूमि मंदिर, सहित नगर के तमाम मंदिरों में मां के दर्शनों के लिए भक्त नंगे पैर पहुंचे। वहीं विभिन्न पंडालों में सुबह देवी मां की आरती के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। जहां आरती व पूजन के बाद प्रसाद आदि का वितरण किया गया। सबसे बेहतरीन पांडाल सुभाष बाजार में सजे हैं। यहां दर्शन के भक्तों का काफी मजमा लग रहा है।