अनशन पर बैठी महिला की कोई नहीं ले रहा सुधि
हमीरपुर जागरण संवाददाता : बिंवार थाना के गांव पाटनपुर की दलित महिला एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट के गोल च
हमीरपुर जागरण संवाददाता : बिंवार थाना के गांव पाटनपुर की दलित महिला एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में बैठकर अनशन कर रही है लेकिन उसकी सुध लेने अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। महिला ने मुख्यमंत्री, महिला आयोग, पुलिस उप महा निरीक्षक बांदा को फैक्स कर शिकायत की है।
दलित महिला के घर में विगत फरवरी माह में गांव के दबंग लोगो ने घुस कर मार पीट किया था जिसकी शिकायत थाने में दी थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाए महिला को ही धमकी देकर थाने से भगा दिया। महिला ने कोट की शरण ली कोट ने आरोपियों के ऊपर मुकदमा कर जेल भेजने का आदेश दिया था। लेकिन पुलिस ने कोट का आदेश का भी पालन नहीं किया। दबंगो ने महिला को जान से मारने की धमकी दे रहे है। न्याय के लिए महिला एक सप्ताह से कलेक्ट्रेट में अनशन में बैठी है। अधिकारियों के कान में अभी तक जू नहीं रेंगी है। महिला ने बताया कि रात को एक दरोगा, दो सिपाही, एक महिला सिपाही आए और धमकाने लगे कि यहा से भाग जाव नहीं तो जेल भेज भेज दूंगा। महिला न्याय के लिए अनशन में अभी भी बैठी है।