आग से गृहस्थी जली
सरीला, संवाद सहयोगी: थाना जरिया के न्यूली बांसा गांव में बीती रात डाकपाल के मकान में अज्ञात कारणों क
सरीला, संवाद सहयोगी: थाना जरिया के न्यूली बांसा गांव में बीती रात डाकपाल के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें उसके गृहस्थी का नुकसान हो गया। लेखपालों ने मौके की जांच कर रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी है।
न्यूली बांसा गांव में बीती रात में शाखा डाकपाल शिवचरन द्विवेदी के मकान में स्थित अटारी में अचानक आग लग गई। जब तक लोगों को आग के बारे में जानकारी हुई तक तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसपर लोगों ने सुबह तक काबू पाया। इस आग की चपेट में अटारी के अलावा उसमें रखा गल्ला व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। आग बुझाने में पड़ोसी पूर्व प्रधान नारायणदास, टेकचंद्र बाबा, राम सिंह पाल, रामसनेही गुप्ता के मकानों के खपरैल भी नष्ट हो गए हैं। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की है।