मजदूरी न मिली तो कैसे मनेगा पर्व
सरीला, संवाद सहयोगी: कमौखर ग्राम पंचायत के बिरवारी मजरा निवासी एक दर्जन मजदूरों ने एक वर्ष पूर्व मनर
सरीला, संवाद सहयोगी: कमौखर ग्राम पंचायत के बिरवारी मजरा निवासी एक दर्जन मजदूरों ने एक वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत खेतों में बंधी डालने का काम किया था। मगर प्रधान ने एक वर्ष बीज जाने के बादी भी उनको मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधान से लेकर बीडीओ तक के चक्कर लगा चुके हैं और अब एसडीएम सरीला से मजदूरी दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
गोहांड विकासखंड में बिरवारी मजरा निवासी मजदूर विनोद कुमार, मनोज कुमार, हरी सिंह, भगवान सिंह, कमलेश कुमारी, राम श्री आदि द्वारा दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान के कहने पर एक वर्ष पूर्व मनरेगा के तहत खेतों में बंधियां डाली गई थी। मगर उसकी मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। जिसके लिए प्रधान से कहा तो प्रधान ने मजदूरी की आधी राशि मांगता है। न देने पर वह मजदूरों का भुगतान नहीं कर रहा है। मजदूरी न मिलने से उनके घरों में आर्थिक तंगी है। वह एक वर्ष से प्रधान सचिव व बीडीओ के चक्कर लगाते घुम रहे हैं। मगर कोई नहीं सुन रहा है। मजदूरी न मिली तो उनकी दीवाली फीकी रहेगी। उन्होंने शीघ्र ही एक वर्ष से लंबित मजदूरी का भुगतान कराए जाने की मांग की है। मामले में बीडीओ गोहांड को समस्या का निस्तारण कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बीडीओ से मजदूर पहले ही अपनी समस्या की फरियाद कर चुके हैं। मगर निस्तरण नहीं हुआ है।