किसान ने फांसी लगाकर जान दी
बिंवार, संवाद सहयोगी: कर्ज से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना बिंवार के निवादा गांव का 45 वर्षीय किसान निजभान सिंह कई लोगों से कर्ज लिए था। वह पालसी का कार्य भी करता था। इसी के चलते किसान ने ग्राहकों का लिया गया धन भी उनके खाता में न जमा कर खुद खर्च कर लिया था। ग्राहक उससे तगादा कर धन वापस मांग रहे थे। वहीं इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक निवादा से दो लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड भी था। जिसकी अदायगी नहीं कर पा रहा था। कर्ज के बोझ से लदे होने के कारण सुबह मवेशी बांधने की सुनसान जगह में जाकर अंगोछा को धन्नी में बांधकर गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह छोटे भाई ब्रजभान ने घटना की जानकारी होने पर परिजनों को आवाज दी। निजभान के दो पुत्र, तीन पुत्रियां है। घर में परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। उसके हिस्से में लगभग पचास बीघे जमीन है।