सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलीं पर्वतारोही संतोष यादव
संतोष दो बार एवरेस्ट पर जा चुकी हैं। संतोष यादव ने पहली बार 12 मई 1992 में तथा दूसरी बार 10 मई 1993 में एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया था।
गोरखपुर(जेएनएन)। एवरेस्ट की चोटी पर दो बार तिरंगा लहरा चुकी संतोष यादव ने आज गोरखपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने बेटे तथा बेटी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
संतोष यादव ने बेटे-बेटी के साथ पहुंचकर योगी का आशीर्वाद लिया। संतोष अपने बेटे के जन्मदिन पर हर साल किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाती हैं। इसी क्रम में इस बार वह यहां आई हैं। यहां आकर उन्हें पता चला कि योगी गोरखपुर आये हुए हैं, तो उनसे मिलने चली आईं।
यह भी पढ़ें: योगी के मंत्री पर लगा कब्रिस्तान बेचने का आरोप, दर्ज होगा केस
उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और आशीर्वाद लिया। संतोष दो बार एवरेस्ट पर जा चुकी हैं। संतोष यादव ने पहली बार 12 मई 1992 में तथा दूसरी बार 10 मई 1993 में एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया था।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश को बसपा-सपा से मुक्त बनाएंगे: केशव प्रसाद मौर्य