बाढ़ राहत को दिए दो लाख रुपये
गोरखपुर: बाढ़ बचाव कार्य के लिए बुधवार को गोरखपुर फर्टिलाइजर का काम कर रही कंपनी अं
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Sep 2017 01:24 AM (IST)Updated: Thu, 21 Sep 2017 01:24 AM (IST)
गोरखपुर: बाढ़ बचाव कार्य के लिए बुधवार को गोरखपुर फर्टिलाइजर का काम कर रही कंपनी अंकित इन्टरनेशनल मुम्बई ने डीएम राजीव रौतेला को दो लाख रुपये का चेक दिया। कंपनी के निदेशक सुशील अजमेरा ने बताया कि पिछले महीने तकरीबन आठ हजार भोजन के पैकेट बाढ़ पीड़ितों में बांटे गए थे। डीएम ने कंपनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बाढ़ का सामना कर रहे लोगों की सहायता मानवता की सच्ची सेवा है। उनके लिए जो भी सहायता की जाती है उसका विशेष महत्व है। यदि कोई संस्था इनकी सहायता करना चाहती है वह जन सुनवाई में आकर जानकारी दे सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें