फादर्स डे पर ससुर ने आधी उम्र की बहू से किया विवाह
गोरखपुर में एक 55 वर्ष के अधेड़ ने अपनी 33 वर्ष की बहू से विवाह कर लिया है। इस अजीबोगरीब जोड़े से शादी करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन लोगों ने मजबूरी में शादी की।
गोरखपुर (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। फादर्स डे पर आज यहां पर एक ससुर ने अपनी ही बहू से विवाह कर लिया है। दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है।
गोरखपुर में एक 55 वर्ष के अधेड़ ने अपनी 33 वर्ष की बहू से विवाह कर लिया है। इस अजीबोगरीब जोड़े से शादी करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन लोगों ने मजबूरी में शादी की है।
गोरखपुर में एक 55 वर्ष के ससुर ने अपनी ही बहू से ब्याह रचाया है। 55 वर्ष के दारोगा निषाद ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी की। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो निषाद ने इसे एक मजबूरी बताया।
यह भी पढ़ें: देवरिया में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ फरार
यह मामला चौरी चौरा तहसील के डीहघाट गांव का है। 55 साल के दारोगा निषाद ने गुप चुप ढंग से अपनी 33 वर्षीया बहू पुन्नू से शादी की। इन दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।कुछ दिन बाद जब यह मामला खुला तो निषाद ने कहा कि उसने मजबूरी में शादी की।
यह भी पढ़ें: बरेली में रंगरेलियां मना रही पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा
बेटे बेवफा तो पिता ने की वफा
दारोगा निषाद ने बताया कि उनका बेटा दिलीप बेवफा था। उसने बहू के साथ काफी खराब बर्ताव किया है। लगता है उसने किसी और लड़की से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: कन्नौज में सुहागरात में दुल्हन की जगह किन्नर, दूल्हे के उड़े होश
उन्होंने बताया अब तो उनका बेटा घर पर भी नहीं आता-जाता है। ऐसे में बहू को काफी खालीपन लग रहा था। वह हमारी सेवा भी करती है। इसी कारण हमने उससे विवाह कर लिया है। हम उसको खूब प्यार देंगे।
यह भी पढ़ें: जीजा ने यू-ट्यूब व फेसबुक पर अपलोड किया साली का सेक्स वीडियो, गिरफ्तार