किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल
गोरखपुर। सर्किल रेट पर मुआवजे की माग को लेकर शुरू हुए किसानों के आंदोलन ने 15वें ि
गोरखपुर। सर्किल रेट पर मुआवजे की माग को लेकर शुरू हुए किसानों के आंदोलन ने 15वें दिन नया मोड़ ले लिया। कांग्रेस नेता राणा राहुल सिंह के नेतृत्व में अधिग्रहण से प्रभावित मानबेला और आसपास के गावों के किसानों, महिलाओं व नौजवानों ने भूख हड़ताल शुरू दी।
भूख हड़ताल की शुरुआत सुबह 10 बजे से महात्मा गाधी की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद हुई। किसानों ने कहा कि भूख हड़ताल गत दिनों हुए लाठी चार्ज तथा शासन-प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोध में शुरू की गई है। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, भूख हड़ताल जारी रहेगा। राणा राहुल सिंह ने कहा कि हक की लड़ाई में हम सभी किसानों के साथ कंधे से कंघा मिलाकर चलेंगे। जब तक किसानों को सम्मानजक मुआवजा नहीं मिलेगा हमलोग पीछे नहीं हटेंगे।
भूख हड़ताल में राजन, हाफिज हदीस, कैलाश यादव, अनिल कुमार भारती, जन्नतुन निशा, वीरेंदर निषाद, दुर्गावती मौर्या, श्याम दुलारी देवी, एजाज अहमद, मनीष गुप्ता, सुहेल खान, रामदेव निषाद, शारदा देवी, सोनमती, लक्षमण निषाद, आशा देवी, सुनीता देवी, शम्स आलम, चमन लाल यादव, डब्ल्यू खान, रघुवीर, मालिक खान, रंभावती देवी, जफरुद्दीन अंसारी, तपेसरी देवी, अब्दुल कलाम, सरस्वती देवी, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।