स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
गोरखपुर: जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाए
गोरखपुर: जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रात: 6.30 बजे प्रभातफेरी, क्रास कंट्री रेस आयोजित होगी। 7 बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई होगी। 8 बजे समस्त सरकारी, गैर सरकारी इमारतों व शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा झडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। 8.15 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट में आयोजित होगा। 9 बजे शहीद स्मारक चौरीचौरा व डोहरिया खास में शहीदों की स्मृति में शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिला परिषद हाल में 9.30 बजे से 11 बजे तक सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 11.30 बजे से मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक का संचालन नगर मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह, अपर जिलाधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।