Move to Jagran APP

भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल

गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो बिचला टोले में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को हुई म

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 01:29 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 01:29 AM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल
भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल

गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो बिचला टोले में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

loksabha election banner

मेडिकल कालेज संवाददाता के अनुसार बिचला टोला निवासी राजेंद्र निषाद का घोल्लर निषाद के परिवार से 15 वर्ष से भूमि विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। एक पक्ष के लोग सोमवार को सुबह विवादित भूमि की जोताई करा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उनकी मदद में गुलरिहा थाने के दो सिपाही भी मौजूद थे।

विवादित भूमि की जोताई कराए जाने की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग मना करने पहुंचे। उनके विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के राजेंद्र, उनकी पत्‍‌नी शांति देवी, पुत्र सनोज, सुरेंद्र, उमेश घायल हो गए हैं। मेडिकल कालेज में सभी का उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने राजेंद्र और शांति की हालत गंभीर बताई है। उन्होंने घोल्लर, राममिलन, अच्छेलाल सहित आधा दर्जन के खिलाफ तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.