युवकों ने लगाया मनमानी का आरोप
चरगावा, गोरखपुर: सशस्त्र सीमा बल सेक्टर मुख्यालय एफसीआइ गोरखपुर में विभिन्न ट्रेडों की भर्ती की नाप
चरगावा, गोरखपुर: सशस्त्र सीमा बल सेक्टर मुख्यालय एफसीआइ गोरखपुर में विभिन्न ट्रेडों की भर्ती की नाप तौल, दौड़ व प्रमाण पत्रों की जाच प्रक्रिया चल रही हैं। इस दौरान भर्ती के लिए कुछ युवकों ने मनमानी का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों के बेरोजगार युवक एफसीआइ परिसर में पहुंचकर एडमिट कार्ड दिखाकर अंदर प्रवेश किए तथा रोल नंबर के अनुसार दौड़ लगाया। अन्य शारीरिक जाच करवाया तथा अंत में प्रमाण पत्रों की जाच कराई। अनुत्तीर्ण किए गए गाजीपुर के रमेश कुमार, चंदौली के विरेंद्र, देवरिया के हरेराम गौड़ का कहना है कि अधिकारियों द्वारा भर्ती में युवकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भर्ती ले रहे असिस्टेंट कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह का कहना है मेरे यहा भर्ती साफ सुथरी हो रही है। किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं हो रही है। सारे आरोप बेबुनियाद है।