शहर की रोशनी को कांस्य
गोरखपुर : भगवती कन्या महाविद्यालय की छात्रा रोशनी प्रजापति ने माध्यमिक विद्यालयों की 62वीं नेशनल कु
गोरखपुर : भगवती कन्या महाविद्यालय की छात्रा रोशनी प्रजापति ने माध्यमिक विद्यालयों की 62वीं नेशनल कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। कुराश जैसे खेल में पदक जीतकर रोशनी ने गोरखपुर का मान बढ़ाया है।
जटेपुर उत्तरी निवासी बाबूराम प्रजापति व बिंद्रावती देवी की पुत्री रोशनी ने जूडो में भी दो बार नेशनल खेला है। दसवीं की छात्रा रोशनी क्रीड़ा अध्यापिका फिरोज आरा को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं। प्रदेशीय प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था, जहां से उनका चयन नेशनल के लिए किया गया था।
पदक जीतने पर प्रधानाचार्या पुष्पलता मल्ल, कृष्णकांत यादव, योगेंद्र नाथ यादव, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, किशोर कुमार जायसवाल, रामहरी यादव, अरविंद यादव आदि ने बधाई दी।