मनमोहक नृत्य से दिल में उतर गए बच्चे
गोरखपुर : कैथोलिक डायसिस ऑफ गोरखपुर के तत्वावधान में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के मध्य अंतर विद्या
गोरखपुर : कैथोलिक डायसिस ऑफ गोरखपुर के तत्वावधान में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के मध्य अंतर विद्यालयीय संास्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता बुधवार को सेंट जोसफ स्कूल खोराबार में हुई। इसमें लगभग दो हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्राइमरी, सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजन संपन्न हुआ। इसमें एकल गायन, नृत्य, समूह गायन व नृत्य आदि प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने देशभक्ति, शास्त्रीय गीतों र नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोरखपुर धर्मप्रात के विशप थॉमस थुरुटिमट्टम ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
.........
चैंपियनशिप प्राइमरी वर्ग
सेंट जोसेफ स्कूल सिविल लाइंस प्रथम, कार्मल सिविल लाइंस द्वितीय, लिटिल फ्लावर स्कूल चरगांवा तृतीय।
......
सब जूनियर वर्ग
लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार लिटिल फ्लावर स्कूल चरगांवा व तीसरा पुरस्कार लिटिल फ्लावर स्कूल खोराबार के नाम रहा।
.......
जूनियर वर्ग
पहला स्थान लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर व लिटिल फ्लावर स्कूल चरगांवा, दूसरा स्थान सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार और तीसरा स्थान सेंट जोसेफ स्कूल गोरखनाथ को मिला।
......
सीनियर वर्ग में
लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। लिटिल फ्लावर स्कूल चरगावा और तीसरा स्थान सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
----------
इंग्लिश डिबेट
उत्कर्ष दीक्षित - प्रथम
अंकिता जायसवाल - द्वितीय