सहायकों का सहयोग-समर्पण संस्था के विकास में अहम
गोरखपुर : किसी भी संस्था के विकास में सहायकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। इनके सहयोग व समर्पण
गोरखपुर : किसी भी संस्था के विकास में सहायकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। इनके सहयोग व समर्पण से कार्य समयबद्ध निस्तारित होते हैं। इनकी उपयोगिता को कभी नकारा नहीं जा सकता है।
यह कहना है कि संस्कृति पब्लिक स्कूल, रानीडीहा के चेयरमैन सीताराम जायसवाल का। जायसवाल, स्कूल में सहायक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहायक दिवस पर स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा शुरुआत से रही है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संस्था की नींव की र्इंट हैं। इनके कार्य व व्यवहार से संस्था की छवि बनती है। ये सम्मान के असली हकदार हैं। इसके पूर्व स्कूल के सहायकों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी सहायकों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। समारोह में सभी सहायकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राजी राजेश, व्यापारी नेता सत्यप्रकाश सिंह मुन्ना, प्रबंधक जुगुल किशोर जायसवाल, खुशबू जायसवाल, बृजेश सिंह, समाजसेवी बैद्यनाथ जायसवाल, अजय जायसवाल, राजेश सिंह, विजय जायसवाल आदि की मौजूदगी रही।